Please wait

कार्शियांग में चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

दरअसल, कार्शियांग की बेटी दीक्षा छेत्री की शादी मुख्यमंत्री के भतीजे आबेश बनर्जी से हुई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्शियांग में है। मुख्यमंत्री के अलावा अभिषेक बनर्जी भी कार्शियांग में मौजूद है।

07 Dec 2023

कार्शियांग में चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

सिलीगुड़ी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे की शादी के मौके पर कार्शियांग में है। शादी गुरुवार सुबह कार्शियांग के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई।

दरअसल, कार्शियांग की बेटी दीक्षा छेत्री की शादी मुख्यमंत्री के भतीजे आबेश बनर्जी से हुई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्शियांग में है। मुख्यमंत्री के अलावा अभिषेक बनर्जी भी कार्शियांग में मौजूद है।

भले ही मुख्यमंत्री शादी समारोह में कार्शियांग पहुंची है, किंतु पहाड़ में उनकी दिनचर्या पहले जैसी ही है। मुख्यमंत्री सुबह-सुबह पंखाबारी रोड पर शेर करती हुई देखी गई। इसके बाद वे मकाइबारी चाय बागान पहुंची और महिला चाय श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आई। इस दौरान मुख्यमत्री ने चाय श्रमिकों की पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी।

मुख्यमंत्री का कल यानी शुक्रवार को कार्शियांग के मोंटेविट ग्राउंड में जीटीए क्षेत्र के लिए एक सेवा वितरण कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम है। इस दौरान उत्तर बंगाल में कुछ प्रशासनिक कार्यक्रम भी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News